Thursday, June, 26,2025

हमें संस्कारों को पुनर्जागृत करने की आवश्यकता: देवनानी

सीकर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति ही वह तत्व है, जिसने हमारी सभ्यता को जीवंत रखा है। मिस्र, यूनान और रोम की सभ्यताएं मिट चुकी हैं। देश में मध्यकालीन तुर्क एवं मुगल आक्रमण एवं अंग्रेजों ने आधुनिक काल में हमारे संस्कारों एवं संस्कृति को मिटाकर सनातन सभ्यता को मिटाने का कुत्सित प्रयास किया। इसीलिए आज हमें अपने संस्कारों को पुनर्जागृत करने की आवश्यकता है। वे बुधवार को लक्ष्मणगढ़ में आचार्य नटवरलाल जोशी की स्मृति में आयोजित त्रिदिवसीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार तथा प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। देवनानी ने कहा कि परिवार हमारे समाज की प्रमुख इकाई है तथा परिवारों को संस्कारों की वैज्ञानिकता समझते हुए नई पीढ़ी में इनका बीजारोपण करना होगा। देवनानी ने आचार्य नटवरलाल जोशी के सम्पूर्ण जीवन को संस्कृत-संस्कृति एवं समाज के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि समाज और परिवारजनों को जोशी द्वारा चलाए गए वैदिक उपक्रमों और संस्कारों को निरंतर आगे बढ़ाना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु अनिल राय ने की। कार्यक्रम में हरिराम रणवा और महेश शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक और आमजन मौजूद रहे। इसके बाद देवनानी सालासर पहुंचे और बालाजी मंदिर में भी दर्शन किए। उन्होंने वहां मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों को आत्मसात करें युवा

देवनानी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे युगपुरुष हैं, जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवन भर संघर्ष किया और कभी भी अन्याय के सामने सिर नहीं झुकाया। उनका साहस, स्वाभिमान और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। महाराणा प्रताप का जीवन आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, आत्मसम्मान और परिश्रम का मार्ग दिखाता रहेगा। देवनानी ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि हम सभी महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

सावरकर युवाओं के प्रेरणा स्रोत

विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर भारत माता के ऐसे सपूत थे, जिन्होंने जीवनपर्यंत देश की स्वतंत्रता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर का क्रांतिकारी व्यक्तित्व और प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery