Thursday, June, 26,2025

सार्वजनिक करें होटलों की सर्वे सूची

अजमेर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सर्किट हाउस में नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में देवनानी ने नगर निगम अधिकारियों से होटल नाज अग्निकांड के बाद अजमेर के होटलों के सर्वे की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब तक जितने होटलों व गेस्ट हाउस का सर्वे कर लिया गया है, उसकी सूची अगले एक सप्ताह में सार्वजनिक हो जानी चाहिए। देवनानी ने मानसून से पहले नालों व जल आवक के मार्गों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि परकोटा क्षेत्र एवं इसके बाहर नए होटल निर्माण व व्यावसायिक निर्माण को बिजली-पानी कनेक्शन तभी दिए जाएं, जब उन्हें निगम से प्रमाण-पत्र जारी हो। उन्होंने गांधी भवन में लाइब्रेरी क्रमोन्नत के प्रस्ताव पर भी चर्चा की।

देवनानी को प्रसादी भेंट की

देवनानी को सिविल लाइंस स्थित निवास पर विधानेश्वर मंदिर कार्यकारिणी के सदस्यों व विधानसभा अधिकारियों ने विधान सभा नगर स्थित विधानेश्वर महादेव मंदिर के देव प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की प्रसादी भेंट की। देवनानी का मंदिर प्रबंध मंडल समिति ने सहयोग के लिए आभार जताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery