Thursday, June, 26,2025

देवनानी ने दिए अग्निकांड की जांच और उपचार के निर्देश

जयपुर/अजमेर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को अजमेर के डिग्गी बाजार स्थित होटल नाज में हुए भीषण अग्निकांड की जानकारी ली। घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने घायलों को समुचित और निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पूर्व निर्धारित मुंबई प्रवास पर होने के बावजूद देवनानी ने घटना की सूचना मिलते ही अजमेर जिला कलक्टर लोक बंधु से संपर्क साधा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अग्निकांड से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध कराईं। देवनानी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों की गहनता से जांच करे और यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी एहतियाती उपाय समय रहते लागू किए जाएं।

विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि नगर निगम, एडीए, अग्निशमन विभाग, चिकित्सा, विद्युत विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करें, ताकि जन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery