Tuesday, November, 25,2025

उदयपुर में अमेरिकी बिजनेसमैन की बेटी की शादी में शरीक होंगे जूनियर ट्रंप

उदयपुर: अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू की रॉयल वेडिंग को लेकर वीआईपी और वीवीआईपी उदयपुर पहुंचने लगे हैं। इस रॉयल वेडिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी गर्लफ्रेंड के साथ शामिल होंगे। उदयपुर की पिछोला झील के बीच बने जगमंदिर आइसलैंड पैलेस में 23 नवंबर को यह रॉयल वेडिंग होगी। नेत्रा मंटेना और अमेरिकी मूल के दूल्हे वामसी गडिराजू की शादी के कार्यक्रम 24 नवंबर तक चलेंगे। ताज लेक पैलेस में शुक्रवार को हल्दी की रस्म हुई। इसके बाद सिटी पैलेस में बॉलीवुड स्टार की परफॉर्मेंस हुई। दोपहर करीब 1 बजे बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन और सिंगर सोफिया चौधरी, शाहिद कपूर डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। शादी समारोह जगमंदिर में होगा। इसमें बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, फिल्म मेकर करण जौहर, वाणी कपूर, जाह्नवी कपूर भी शामिल हो सकते हैं। वहीं, हॉलीवुड आइकन जेनिफर लोपेज, पॉप सेंसेशन जस्टिन बीबर की प्रस्तुति शनिवार को सिटी पैलेस के माणक चौक और जनाना महल में होगी। मेहमानों के लिए महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (डबोक) से सिटी पैलेस तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery