Wednesday, November, 05,2025

राज्यपाल बोले- औरंगजेब कैसे हो सकता है अच्छा प्रशासक ?

उदयपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा के पिछले दिनों दिए गए विवादित बयान पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि औरंगजेब जैसे शासक को कुशल प्रशासक कहना गलत है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जिसने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी के टुकड़े कर दिए, मंदिरों को तोड़ा, वह भला अच्छा प्रशासक कैसे हो सकता है? बागडे रविवार को उदयपुर के डबोक स्थित एग्रीकल्चर साइंसेस कॉलेज के सभागार में ऑल इंडिया अकाउंटिंग कॉन्फ्रेंस एंड इंटरनेशनल सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि वाणी पर संयम और सोच-समझकर बोलना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जीवन में अच्छे विचार और अच्छे शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। शब्दों को व्यर्थ नहीं करना चाहिए, क्योंकि शब्द भी हमारी संपत्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कुछ बोलें, तो यह ध्यान रखें कि उसका समाज और राष्ट्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

देशहित में सोच विकसित करनी होगी

बागडे ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व उदयपुर में कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा द्वारा दिए गए बयान को लेकर समाज में सवाल खड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जैसी संस्था में उच्च पद पर बैठा व्यक्ति यदि इस तरह का बयान देता है तो यह चिंता का विषय है।

अच्छे व्यवहार से बच्चों का निर्माण संभव

बच्चों में आदर्श व्यवहार की भावना विकसित करना आवश्यक है। यदि बच्चों को प्रेरित किया जाए तो वे न केवल अच्छे नागरिक बन सकते हैं, बल्कि बेहतर प्रशासक, अकाउंटेंट और उद्यमी भी बन सकते हैं। राष्ट्र की प्रगति के लिए राष्ट्रहित की भावना का होना जरूरी है।

अपनी कंपनी और व्यवहार के अकाउंट को सही रखो

राज्यपाल ने कहा कि अपनी कंपनी और व्यवहार के अकाउंट को अच्छी तरह से रखना आवश्यक है। उन्होंने कौटिल्य के अर्थशास्त्र का उल्लेख करते हुए कहा कि कौटिल्य ने अपने निजी और सरकारी कार्यों में अंतर स्पष्ट करते हुए दो दीपक जलाए थे, जिससे यह सीख मिलती है कि जब बात राष्ट्र की हो, तो व्यक्तिगत हित पीछे रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि कौटिल्य का अर्थशास्त्र जरूर पढ़ें।

प्रो. मिश्रा के बयान के बाद हुआ था प्रदर्शन

गौरतलब है कि 12 सितंबर 2025 को विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में प्रो. सुनीता मिश्रा ने अपने भाषण में कहा था कि ऐतिहासिक दृष्टिकोण से औरंगजेब जैसे शासक भी कुशल प्रशासक रहे हैं। उनके इस बयान के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया था और उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery