Thursday, June, 26,2025

बावड़ियों और कुओं को पुनर्जीवित करें: बैरवा

उदयपुर: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को जिला परिषद सभागार में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने के लिए अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग, पीएचईडी, पंचायतीराज, नगर निकाय, शिक्षा, जल संसाधन और विद्युत निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उपमुख्यमंत्री ने जल स्रोतों के संरक्षण, जनजागरूकता गतिविधियों और हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की।

बैरवा ने नगर निकाय और पंचायतीराज विभाग को उपेक्षित बावड़ियों और कुओं की सूची तैयार कर उनके जीर्णोद्धार की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, आगामी मानसून में आपदा प्रबंधन के लिए सभी विभागों को समन्वय से काम करने को कहा। जिला परिषद की सीईओ रिया डाबी ने बताया कि वंदे गंगा अभियान में उदयपुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में अब तक 5000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 7 लाख लोगों की भागीदारी रही है।

उपमुख्यमंत्री ने दिलाया संकल्प

बैठक के अंत में उपमुख्यमंत्री बैरवा ने सभी अधिकारियों को वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान के तहत जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। बैठक में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलेक्टर नमित मेहता, एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, एडीएम सिटी वारसिंह, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, अधीक्षण अभियंता जलग्रहण अतुल जैन आदि भी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery