Tuesday, August, 12,2025

कांग्रेस का प्रदर्शन... टायर जलाए, बैरिकेडिंग पर चढ नारेबाजी

उदयपुर: वल्लभनगर में कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत की ओर से थानाधिकारी पर लगाए गए बदसलूकी के आरोप को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और वल्लभनगर थानाधिकारी दिनेश पाटीदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थानाधिकारी को हटाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाए और कलेक्ट्रेट गेट पर लगी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द थानाधिकारी दिनेश पाटीदार को हटाने की मांग की।

पूर्व विधायक शक्तावत ने कहा कि मेरे साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया तो आमजन के साथ क्या होता होगा। इस दौरान शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, देहात जिला अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली, महासचिव पंकज शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अजयसिंह, सोमेश्वर मीणा आदि मौजूद थे।

दो दिन पहले डीएसपी को दी थी शिकायत

दरअसल, वल्लभनगर के शीतला माता मंदिर में 30 किलो चांदी की चोरी का खुलासा नहीं होने पर दो दिन पहले व्यापारियों और वकीलों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इसमें पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई थीं। पुलिस भीड़ को नियंत्रित कर रही थी। तभी पूर्व विधायक शक्तावत ने आरोप लगाया कि थानाधिकारी दिनेश पाटीदार ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे उनके सिर का पल्लू जोर से खिंच गया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि मेरे द्वारा उन्हें गलती बताने के बावजूद बदतमीजी की। पूर्व MLA ने डीएसपी राजेन्द्र को भी लिखित शिकायत दी थी।

ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं, सरकार कार्रवाई करे: जूली

इधर, घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने द्वीट कर कहा कि वल्लभनगर से पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा किया गया अभद्र व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। चोरी की घटना को लेकर सर्वसमाज, व्यापार मंडल एवं ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक वल्लभनगर थाने में ज्ञापन देने पहुंचीं, तब उनके साथ अधिकारियों द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। सरकार इस पर शीघ्र कार्रवाई करे।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery