Wednesday, March, 18,2026

सच्चाई की जीत... परेशानी से गुजरा परिवारः लक्ष्यराज

उदयपुर: पूर्व राजपरिवार में चल रहे संपत्ति विवाद में मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश देते हुए पद्मजा कुमारी परमार की याचिका खारिज कर दी। यह विवाद उनके भाई लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ दिवंगत पिता अरविंद सिंह मेवाड़ की संपत्ति को लेकर चल रहा है। पद्मजा कुमारी ने कोर्ट में 'लेटर्स ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन' जारी करने की मांग करते हुए दावा किया था कि उनके पिता का निधन बिना वसीयत के हुआ। हालांकि, अदालत ने इस मांग को अस्वीकार करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक प्रस्तुत वसीयतनामे की वैधता को लेकर मामला लंबित है, तब तक 'बिना वसीयत' के आधार पर कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई जा
सकती। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश जस्टिस सुब्रमणियम प्रसाद ने अपने आदेश में कहा कि वसीयत से जुड़े विवाद के निपटारे से पहले प्रशासनिक अधिकार देने का प्रश्न नहीं उठता। साथ ही, पद्मजा को यह अनुमति दी गई है कि वे वसीयत को संदिग्ध बताते हुए अपनी दलीलें पेश कर सकती हैं। अगली सुनवाई 4 मई को होगी।

जगदीश चौक के बाहर की आतिशबाजी

फैसले के बाद उदयपुर में सिटी पैलेस के जगदीश चौक गेट के बाहर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। शाम को लक्ष्यराज सिंह अपने परिवार के साथ जगदीश मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। इस दौरान रास्ते में नागरिकों ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि यह निर्णय सच्चाई की जीत है और पूरा परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता जहां भी होंगे, उन्हें इस फैसले से सुकून मिला होगा। यह विवाद अरविंद सिंह मेवाड़ के 16 मार्च 2025 को निधन के बाद सामने आया था। संपत्ति में सिटी पैलेस, एचआरएच होटल्स ग्रुप सहित कई महत्वपूर्ण परिसंपत्तियां शामिल हैं, जिन पर दोनों पक्षों के बीच अधिकार को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery