Wednesday, November, 05,2025

जब तक जान रहेगी, जनता की सेवा करता रहूंगा

उदयपुर: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को अपना 82वां जन्मदिन झीलों की नगरी उदयपुर में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने शहर के प्रमुख मंदिरों में देवदर्शन किए। कटारिया बोहरा गणेश मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गजानंद की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कटारिया ने कहा कि उदयपुर के मंदिरों से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। कटारिया ने कहा कि वे उन कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हैं, जिनके सहयोग से उन्हें 45 साल तक राजनीति में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन का जो स्नेह उन्हें मिला, उसी ने उन्हें इस पद तक पहुंचाया है। कटारिया ने वचन दिया कि जब तक उनके शरीर में जान रहेगी, वे जनता की सेवा करते रहेंगे। कटारिया का बीजेपी देहात कार्यकारिणी की ओर से शहर के सेक्टर 14 स्थित एक वाटिका में जन्मदिन मनाया गया।

कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

अपने जन्मदिन पर कटारिया ने कार्यकर्ताओं के नाम विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन की सभी उपलब्धियां कार्यकर्ताओं के सहयोग और आशीर्वाद से संभव हुई है। कटारिया ने कहा कि कार्यकर्ता कभी छोटा या बड़ा नहीं होता। किसी के पास पद होता है या नहीं, लेकिन कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होता है। किसी पद पर पहुंचने के बाद भी कार्यकर्ताओं को कभी अपने से कम न समझें। पहले के दौर और वर्तमान राजनीति की तुलना करते हुए कटारिया ने कहा कि समय के साथ हर चीज बदलती है। 50 साल पहले जो परिस्थितियां थीं, आज वैसी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव के साथ खुद को ढ़ालकर काम में सुधार लाना ही सफलता की कुंजी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery