Wednesday, November, 05,2025

कुराबड़ में लेपर्ड ने किया गाय का शिकार, दहशत में ग्रामीण

उदयपुर:  कुराबड़ ब्लॉक की फीला ग्राम पंचायत में गुरुवार रात को लेपर्ड ने गाय का शिकार कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। दरअसल, किसान मांगीलाल पुत्र कालूलाल मीणा के घर के बाहर गाय बंधी हुई थी। जब वह सुबह उठा तो गाय नहीं दिखी। अनहोनी की आशंका के चलते मांगीलाल गाय की तलाश करते हुए खेत में पहुंचा। इस दौरान उसने खून के निशान और गाय के बिखरे अवशेष देखे तो वह दंग रह गया।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीण डालू मीणा ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में लेपर्ड द्वारा मवेशियों पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। लेपर्ड के लगातार बढ़ते मूवमेंट से किसान रात को खेतों में जाने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी खेती का समय है और खेतों में निगरानी करनी पड़ती है, लेकिन लेपर्ड के मूवमेंट से अब मुश्किल हो गई है।

लेपर्ड को पकड़ने की मांग

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर लेपई को पकड़ने की मांग की। बता दें कि इससे पहले लेपर्ड फीला सहित नदीवेला, आवरा, बंबोरा, पातुखेड़ा और सोमखेड़ा सहित कई गांवों में मवेशियों का शिकार कर चुका है।

लेपर्ड के आतंक से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

डूंगरपुर। सागवाड़ा क्षेत्र में लेपर्ड के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। माही मोरन नदी के किनारे स्थित गांवों में लेपर्ड के लगातार मूवमेंट और पशुओं पर हमला करने से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले पांच दिनों में लेपर्ड ने एक ऊंट और तीन भेड़ों का शिकार कर लिया, जिससे पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है। वांदरवेड, दिवड़ा और सिलोही गांवों से बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि माही मोरन नदी के आस-पास लेपर्ड के परिवार का मूवमेंट बढ़ा है। लेपर्ड आए दिन खेतों और आस-पास के इलाकों में दिखाई दे रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery