Saturday, July, 25,2026

सब्जी मंडी में 8 थानों की पुलिस तैनात, 4 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर: शहर के धान मंडी बाजार में नींबू के मोल-भाव को लेकर गुरुवार देर रात विवाद हो गया। युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सब्जी बेचने वाले पिता-पुत्र पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने ठेलों को आग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर 8 थानों की पुलिस तैनात की। इधर, घटना के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह बाजार बंद रखा। पुलिस के अनुसार सूरजपोल निवासी राहुल राठौड़ तीज का चौक स्थित माहेश्वरी धर्मशाला के पास सब्जी का ठेला लगाता है। गुरुवार रात नींबू के मोल-भाव को लेकर राहुल से दो युवक झगड़ने लगे। तब लोगों ने उन्हें समझाकर मामला शांत करवाया। उस वक्त तो दोनों युवक चले गए, लेकिन कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ आए। उन्होंने राहुल और उसके पिता सतवीर (50) पर तलवार व अन्य हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में सतवीर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी तौफीक हुसैन, अनस हुसैन, तस्कीन खान और अरबाज हुसैन को गिरफ्तार किया है। साथ ही, 2 नाबालिगों को डिटेन किया गया है। फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

बाजार दोपहर में खुले

घटना के बाद मंडी में गुस्साए लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पर एसपी योगेश गोयल और एएसपी उमेश ओझा जाब्ते के साथ पहुंचे। मंडी में आठ थानों की पुलिस टीमें तैनात की गई। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद करवाए। पुलिस ने समझाइश कर दोपहर में बाजार वापस खुलवाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery