Sunday, October, 12,2025

कलेक्ट्रेट पर वकीलों का प्रदर्शन... पुलिस से धक्का-मुक्की

उदयपुर: वकीलों ने उनके साथ मारपीट की घटनाओं को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों वकील रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।

यहां पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसपी हाय-हाय के नारे लगाए। वकीलों ने कलेक्ट्री पर फर्स्ट फ्लोर पर बने एसपी ऑफिस में जाने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें सीढ़ियों पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ वकीलों की धक्का-मुक्की हो गई। करीब आधे घंटे तक वकीलों का प्रदर्शन चला। इसके बाद वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी योगेश गोयल से मिला और उनकी मांगों पर कार्रवाई करने की बात कही।

एक माह में वकीलों के साथ 3-4 घटनाएं

उदयपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह शक्तावत ने बताया कि पिछले एक माह में वकीलों के साथ मारपीट की 3-4 घटनाएं हो गई। जिसमें महिला वकील के साथ मारपीट और वरिष्ठ वकील पर जानलेवा हमला शामिल है। शहर में वकीलों के साथ हुई इन घटनाओं पर आरोपियों की गिरफ्तारी की लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी के विरोध में शुक्रवार को कोर्ट में हड़ताल की गई। साथ ही, पुलिस प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

वकील पर हमला करने के 3 आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। पुलिस ने एक वकील पर जानलेवा हमले की घटना का खुलासा करते हुए मामले में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, 3 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों को पकड़ने में रोहट थाना अधिकारी पाना चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आपसी पारिवारिक विवाद के चलते वकील पर हमला किया था। बता दें, कि 1 जुलाई की रात को वकील मधुसूदन मेघवाल अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान 8 से 10 बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इतना ही नहीं उनके घर में महिलाओं का गला पकड़ कर मारपीट कर सोने की चेन और मंगलसूत्र तोड़ लिए। इस पर पुलिस ने आरोपी सरगरा कॉलोनी निवासी अविनाश सरगरा, जवाहर कॉलोनी निवासी अमन व लाला लाजपत राय कॉलोनी निवासी सुनील भाट को गिरफ्तार किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery