Friday, March, 13,2026

जेल में बर्बरता का आरोप, कैदियों ने जज को दिखाए जख्म

उदयपुर: उदयपुर के झाड़ोल उप कारागृह में कैदियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा के मंगलवार को निरीक्षण के दौरान बंदियों ने जेलर और जेल प्रहरियों पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया। कैदियों ने अपने हाथ-पैर और पीठ पर चोट के निशान भी जज को दिखाए।

निरीक्षण के दौरान बंदियों ने एडीजे शर्मा को बताया कि जेलर करण गरासिया और कुछ जेल प्रहरी उन्हें पट्टों से पीटते हैं। मारपीट के कारण उनके शरीर पर गंभीर घाव हो गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीजे ने तीन कैदियों से लिखित शिकायत ली और उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा। इसके बाद झाड़ोल थाने में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जेल में कई अनियमितताएं भी सामने आईं। कैदियों ने बताया कि उनमें से अधिकांश दूसरे जिलों के हैं और उनके मामले उदयपुर में विचाराधीन नहीं हैं। इसके बावजूद उनकी पेशी न तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जा
रही है और न ही उन्हें अदालत ले जाया जाता है। इससे उनके मामलों की सुनवाई में देरी हो रही है। बंदियों ने यह भी शिकायत की कि बैरकों में लगे कई पंखे खराब पड़े हैं और कुछ में पंखे ही नहीं हैं। जेल में अखबार या किताबें भी उपलब्ध नहीं कराई जातीं।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

एडीजे कुलदीप शर्मा ने कहा कि कैदियों के साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट जयपुर स्थित उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

जेलर का हल्का बल प्रयोग का दावा

जेलर करण गरासिया ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि कुछ कैदी आपस में झगड़ रहे थे। उन्हें शांत कराने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया था। उनका कहना है कि संबंधित कैदी राजसमंद जिले के वांछित अपराधी हैं और जेल में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि कैदियों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery