Wednesday, November, 05,2025

प्रमोशन के लिए दौड़ रहे हेड कांस्टेबल को हार्ट अटैक, टूट गई सांसों की डोर

उदयपुर: उदयपुर में पुलिस विभाग में प्रमोशन के फिजिकल एग्जाम के दौरान दौड़ लगा रहे हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार को फतेहसागर स्थित रानी रोड पर हेड कांस्टेबल से एएसआई की प्रमोशन रनिंग के लिए कॉम्पटिशन चल रहा था। इस दौरान दौड़ते हुए हेड कांस्टेबल जब्बर सिंह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जब्बर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक दौड़ के बीच में ही जब्बर सिंह (42) की तबीयत बिगड़ गई थी। इस दौरान साथियों ने तुरंत प्राथमिक उपचार की कोशिश की।

वे 2011 में कांस्टेबल पर भर्ती हुए थे। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वे वर्तमान में झाड़ोल थाने में पोस्टेड थे। विभागीय अधिकारियों ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। झाड़ोल उपखंड के अटवाल गांव के रहने वाले हैड कांस्टेबल जब्बर सिंह (35) के 2 बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की है। उनकी पत्नी हाउस वाइफ है। पिता अर्जुन सिंह जेल प्रहरी पद से सेवानिवृत्त हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery