Saturday, September, 27,2025

भारतीय ज्ञान परपंरा से बढ़ाएं बच्चों की बौद्धिक क्षमताः बागडे

उदयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की अकादमिक, प्रशासनिक और वित्तीय स्थिति की गहन जानकारी लेते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा को शोध और शिक्षण से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही ज्ञान विज्ञान का केंद्र रहा है। उन्होंने वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों से आह्वान
किया कि वे भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रयोग करते हुए अनुसंधान करें और छात्रों की बौद्धिक क्षमता को विकसित करें। उन्होंने कहा कि भारत के प्राचीन ऋषियों द्वारा रचित ग्रंथों में अपार ज्ञान छिपा है, जिसे पुस्तकालयों में रखकर विश्वविद्यालय के छात्रों को अध्ययन और शोध के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

गोद लिए गांवों में लाएं बदलाव

बागडे ने विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उन गांवों में केवल स्वच्छता अभियानों से परिवर्तन नहीं होगा, बल्कि वहां की सामाजिक संरचना और शैक्षणिक माहौल को भी बदलना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि इन गांवों में सेवानिवृत्त शिक्षकों, कर्मचारियों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी से प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को प्रेरक कहानियों और किस्सों के माध्यम से संस्कारित किया जाए, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बनें। नई शिक्षा नीति पर बागडे ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी प्रारंभिक शिक्षा को स्थानीय परिवेश से जोड़ने की बात करती है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को सुझाव दिया कि वह नीति के अनुरूप अपने कार्यक्रमों में बदलाव लाकर जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करे।

अकादमिक ढांचे की समीक्षा

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के नामांकन, छात्रवृत्ति योजनाओं, परीक्षा व्यवस्था, रिक्त पदों, रोस्टर प्रणाली और भूमि उपयोग की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को अकादमिक गुणवत्ता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

कई देश भारतीय टैलेंट पर निर्भर

बागडे ने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और आज विश्व के अनेक देशों की प्रगति भारतीय टैलेंट पर निर्भर है। उन्होंने 1998 के परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत पर उनका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और आज भी भारत आत्मनिर्भरता के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery