Sunday, October, 05,2025

उदयपुर में भालू ने दो युवकों को किया घायल

उदयपुर: उदयपुर जिले के फुलवारी की नाल अभयारण्य में एक भालू ने दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया। घटना फलासिया पंचायत समिति के गांव धरावण स्थित फुलवारी की नाल अभयारण्य वनखंड क्षेत्र की है। यहां बुधवार देर शाम भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें मोतीलाल (35) पुत्र भीमराज खराड़ी तथा मोहनलाल (40) पुत्र कालू खराड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक अपने बैल को खोजने जंगल में गए थे। भालू के सामने आते ही दोनों ने बचने की कोशिश की, लेकिन भालू ने हमला बोल दिया। वे वहां से जैसे-तैसे भागे। सबसे पहले दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलासिया में ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उनको उदयपुर रेफर किया गया। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है। साथ ही शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery