Tuesday, March, 31,2026

गोगुंदा: पहाड़ी पर लगी आग 30 बीघा जंगल जलकर राख

उदयपुर: गोगुंदा थाना क्षेत्र के काछबा गांव स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर के सामने वाली पहाड़ी पर शनिवार रात को भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रात के समय तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 30 बीघा जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। पहाड़ी पर सूखी घास थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। इस बीच ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया। सरपंच प्रतिनिधि अंबालाल की सूचना पर उदयपुर से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जहां दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन पहाड़ी इलाका होने से आग तक पाइप नहीं पहुंच सके। बाद में पुलिस और गोगुंदा वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। देर रात तक आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन धुआं सुबह तक उठता रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery