Thursday, July, 30,2026

सेटबैक विवादः फाइनेंसर की पीट-पीटकर हत्या से आक्रोश

उदयपुर: प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ओस्तवाल नगर में सेटबैक और कथित अवैध निर्माण को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। 68 वर्षीय फाइनेंसर सागरमल मेहता की कथित मारपीट के बाद मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद शहर में आक्रोश फैल गया। परिजनों और समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को न्याय तथा कथित अवैध निर्माण हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि कानून के अनुसार दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस के अनुसार सागरमल मेहता और पड़ोसी प्रवीण सिंह आसोलिया के बीच लंबे समय से सेटबैक और निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रवीण सिंह आसोलिया, उसके चचेरे भाई अनुराग तथा एक अन्य युवक ने सागरमल मेहता और उनके बेटे राहुल मेहता के साथ मारपीट की, जिसमें सागरमल मेहता की मौत हो गई। राहुल मेहता और प्रीति मेहता ने पुलिस कार्रवाई में देरी के आरोप भी लगाए।

एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने धरना दिया। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने अवैध निर्माण हटाने की मांग दोहराई। जनदबाव के बाद यूडीए ने मुख्य आरोपी के मकान के कथित अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पड़ोसी ने गर्भवती महिला का गला रेता... जयपुर रेफर


सीकर जिले के धोद थाना क्षेत्र के सरवड़ी गांव में छह माह की गर्भवती विवाहिता पर पड़ोसी युवक द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल प्रियंका को पहले श्री कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार सैनी पुत्र रामपाल माली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता प्रहलादसिंह पुत्र गणेशसिंह रावणा राजपूत ने रिपोर्ट में बताया कि घटना के समय उनकी बेटी अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ घर में थी। आरोप है कि सुरेश कुमार सैनी घर में घुसा और धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान उसके हाथ और गाल पर भी गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में प्रियंका कुछ दूरी तक भागी, लेकिन अधिक रक्तस्त्राव होने से गिर गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जयपुर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery