Tuesday, November, 25,2025

उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने लक्ष्यराज सिंह

उदयपुर: उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन (यूडीसीए) के चुनाव में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ रविवार को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। डॉ. लक्ष्यराज सिंह के निर्वाचित होते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व समर्थकों ने उनका माला पहनाकर अभिनंदन किया और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस मौके पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित होने के बाद डॉ. मेवाड़ को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। सचिव पद पर भी क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज चौधरी ने निर्विरोध बाजी मारी है। कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष व चार जॉइंट सेक्रेटरी निर्विरोध चुने गए। वहीं, डिप्टी प्रेसिडेंट, कोषाध्यक्ष, पीआरओ पद पर रोमांचक मुकाबला हुआ, इनमें छह वोटों से क्रमशः मनोज भटनागर, महेन्द्र शमां व रजनीश शर्मा ने जीत दर्ज की।

एग्जीक्यूटिव पद पर किशन चौधरी, हेमंत खटीक, अभिषेक शर्मा, अशोक परदेसी, राजेन्द्र जैन, धनपाल जैन, पीसी लोढ़ा ने जीत दर्ज की। वाइस प्रेसिडेंट पद पर मोहम्मद शाहिद, कुबेर सिंह, राकेश खोखावत, विनोद कुमार राठौड़, यशवंत पालीवाल, सुरेश सोनी, मुकेश कुमावत, अनीस इकबाल और हर्षवर्धन जैन निर्विरोध चुने गए। शहर के राजपूताना रिसोर्ट में रविवार सुबह पहले बैठक हुई, जिसमें पिछली कार्यकारिणी ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक वोट डाले गए। इसके बाद चुनाव अधिकारी मो. यासीन पठान ने वोटों की गिनती कर कार्यकारिणी की घोषणा कर शपथ दिलाई। ये कार्यकारिणी अगले चार साल के लिए चुनी गई है।

लगातार 5वीं बार शर्मा टीम सिरमौर

महेन्द्र शर्मा टीम 2009 से अब तक पिछले पांच चुनावों में लगातार जीत रही है। इसमें दो बार उदयपुर आरसीए में विशेष आमंत्रित सदस्य, सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे पदों पर रह चुके हैं। वहीं उदयपुर के कई रणजी खिलाड़ी राजस्थान टीम के चयनकर्ता रह चुके हैं। अब फिर उम्मीद है कि इस बार भी उदयपुर का दबदबा आरसीए में रहेगा और 15 साल के अधूरे सपने क्रिकेट स्टेडियम को पूरा करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery