Saturday, April, 04,2026

ट्रेलर में घुसी स्कॉर्पियो, 2 युवकों की मौत

उदयपुर: उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा डबोक थाना क्षेत्र में दरौली स्थित आवरी माता मंदिर के पास रात करीब सवा 8 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार खरसाण निवासी विनोद मेनारिया (36) व धरियावद निवासी दिनेश मीणा (23) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उदयपुर निवासी शाहरुख खान (25) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डबोक थानाधिकारी गोपालनाथ के अनुसार, तीनों युवक उदयपुर की
ओर जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन के गेट तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery