Monday, June, 15,2026

युवती का शव लेकर फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण

उदयपुर: फतहनगर थाना क्षेत्र के लदाना गांव में पानी पीने के बाद एक युवती को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

आक्रोशित ग्रामीण युवती का शव लेकर सीधे फैक्ट्री पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि केमिकल युक्त दूषित पानी पीने के कारण सोनू कंवर (19) की मौत हुई है। यूएस अमीनो प्रा.लि. कंपनी से निकलने वाला केमिकल आस-पास के कुओं के पानी में मिल रहा है। ग्रामीण इन्हीं कुओं से पीने का पानी लाते हैं। धरना स्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मावली एसडीएम रमेश सिरवी पहुंचे। हालांकि, ग्रामीणों ने एसडीएम को घेर लिया और उन्हें बोतल में भरा हुआ वही दूषित पानी पीने के लिए कहा, जिससे युवती की मौत होने का आरोप है। एसडीएम ने पानी पीने से इनकार कर दिया।

प्रशासन की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

धरना स्थल पर मावली एसडीएम रमेश सिरवी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनसे सीधा सवाल किया कि आखिर अब तक फैक्ट्री को बंद क्यों नहीं किया गया? एसडीएम ने जवाब दिया कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने उन्हें बताया है कि फैक्ट्री बंद है, जिस पर ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने कहा कि फैक्ट्री तो चालू है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग झूठ बोल रहा है। ग्रामीण फैक्ट्री को सील करने की मांग पर अड़े रहे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। फैक्ट्री के बाहर ग्रामीण शव के साथ एक पानी की बोतल लेकर बैठे रहे, जिसमें केमिकल की तरह का पीला पानी भरा हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायत की और धरने-प्रदर्शन भी किए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery