Tuesday, April, 21,2026

बस में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

उदयपुर: उदयपुर में सोमवार शाम गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर एक चलती बस अचानक आग का गोला बन गई। हादसा बेकरिया थाना क्षेत्र में टाकरी घाटी के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे हुआ। बस सवारियां लेने जा रही थी और उस समय खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में अचानक पीछे की ओर से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिसने कुछ ही पलों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। ड्राइवर डालचंद ने बताया कि उन्हें जैसे ही पीछे से आग का अहसास हुआ, उन्होंने तुरंत बस रोककर कूदकर अपनी जान बचाई। उनके मुताबिक, कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने पूरी बस को घेर लिया था।

घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं और सुरक्षित दूरी बना ली। सूचना मिलते ही बेकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले भीड़ को हटाकर क्षेत्र को सुरक्षित किया। संभावित खतरे को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने ट्रैफिक व्यवस्था को भी संभाला। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर टायर फटने या तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery