Tuesday, November, 25,2025

मौताणे को लेकर घरों में तोड़फोड़... लगाई आग

उदयपुर: बेकरिया थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद मौताणे की मांग को लेकर पीहर पक्ष के 30-40 लोगों ने ससुराल पक्ष के 4 घरों में आग लगा दी। बदमाशों ने महिला के पति के परिवार के घरों में घुसकर पहले तोड़फोड़ और लूटपाट की। इसके बाद घरों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान घर में मौजूद लोग भनक लगते ही जंगल की तरफ भाग गए। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। घटना बेकरिया थाना क्षेत्र के जाबुआ खुना गांव में मंगलवार देर रात की है। इसके बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया। सूचना पर बेकरिया थानाधिकारी उत्तमसिंह मेड़तिया जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना स्थल के आस-पास पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

गांव में दहशत, 11 आरोपी गिरफ्तारः थानाधिकारी उत्तमसिंह ने बताया कि घटना में 4 केलूपोश घर जले हैं। इनके अंदर रखा राशन, कपड़े आदि सामान भी जल गया। वारदात को अंजाम देने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मृतका के पीहर पक्ष ने दिया घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार मामला एक महिला की मौत से जुड़ा है। 5 सितंबर 2025 को जाबुआ खुना निवासी सोगा गरासिया की पत्नी भूरी बाई गरासिया घास लेने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। बाद में महिला जंगल में बेहोश हालात में पड़ी मिली। यहां से परिजन उसे निजी वाहन से बेकरिया हॉस्पिटल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। महिला की मौत के बाद पीहर पक्ष ने मौताणे की मांग करते हुए घटना को अंजाम दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery