Saturday, April, 04,2026

मांडवा थानाधिकारी और कांस्टेबल 8 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मांडवा थाने के थानाधिकारी और एक कांस्टेबल को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में थानाधिकारी निर्मल कुमार खत्री और कांस्टेबल भल्लाराम पटेल शामिल हैं। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में चार लोगों को आरोपी नहीं बनाने के बदले भारी रकम की मांग करने का आरोप है। एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार, शिकायत मिली थी कि मांडवा थाने में दर्ज एनडीपीएस केस में चार लोगों को बचाने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। आरोप है कि थानाधिकारी ने प्रति व्यक्ति 5-5 लाख रुपए, यानी कुल 20 लाख रुपए की मांग की थी। बाद में बातचीत के दौरान यह सौदा 8 लाख रुपए में तय हुआ।

थाने के अंदर ही ट्रैप

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने रविवार को ट्रैप कार्रवाई की। उदयपुर की इंटेलिजेंस यूनिट ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को थाने के अंदर ही रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। बरामद रकम में 1 लाख रुपए असली और 7 लाख रुपए डमी (चिल्ड्रन नोट) शामिल थे।

धमकाकर वसूली का आरोप

एसीबी के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता और उसके परिजनों को लगातार धमका रहे थे। उन्हें डराया गया कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो चारों को मामले में आरोपी बना दिया जाएगा और परिवार को भी फंसा दिया जाएगा। परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी से संपर्क किया, जिसके बाद रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में इंस्पेक्टर सोनू शेखावत की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

जांच पहले ही हो चुकी थी ट्रांसफर

जानकारी के अनुसार, यह मामला मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा था, जिसमें पहले ही चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। बाद में जांच नियमानुसार दूसरे थाने बेकरिया को सौंप दी गई थी। इसके बावजूद मांडवा थानाधिकारी द्वारा परिजनों को फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगना गंभीर अनियमितता माना जा रहा है। एसीबी अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery