Friday, September, 26,2025

कोटा चंबल रिवर फ्रंट साबित हो रहा है सफेद हाथी

कोटा: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे। वे नयापुरा स्थित सर्किट हाउस में नगर निगम और कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मिले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अतिक्रमण, सड़क सहित कई समस्याओं के बारे में बताया। यूडीएच मंत्री ने कहा कि पिछले कांग्रेस शासनकाल में कोटा विकास प्राधिकरण के प्रांगण में सफेद हाथी (कोटा चंबल रिवर फ्रंट) बांध दिया गया, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पाई। कोटा चंबल रिवर फ्रंट का महीने का खर्चा ही दो करोड़ रुपए है। हम लोग देख रहे हैं कि उसे किस तरीके से ठीक करें। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। यूडीएच मंत्री खर्रा ने बारिश में खराब हुई सड़कों पर कहा कि हाड़ौती क्षेत्र में ज्यादा बरसात हुई है। अभी बारिश का मौसम चल रहा है। इसके बाद सभी सड़कों की मरम्मत दोबारा से करवाई जाएगी।

लोक सेवा आयोग से 211 अधिकारी मिले

यूडीएच मंत्री ने कोटा विकास प्राधिकरण में स्टाफ की कमी पर कहा कि लोक सेवा आयोग से अभी 211 अधिकारी मिले हैं, जिनकी ट्रेनिंग चल रही है। पहली बार हम उनको ट्रेनिंग दिलवा रहे हैं। पहले डायरेक्ट ही नियुक्ति दी जाती थी। जैसे ही उनका प्रशिक्षण अगले महीने समाप्त होगा। अधिकारियों की कमी बहुत हद तक पूरे प्रदेश में समाप्त हो जाएगी।

जयपुर, जोधपुर व कोटा में एक नगर निगम होगा

यूडीएच मंत्री ने बताया कि जयपुर, जोधपुर व कोटा में एक ही नगर निगम होगा। इसका नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो चुका है। नगर निगम के चुनाव तक जयपुर, जोधपुर और कोटा में दोनों नगर निगम काम करते रहेंगे। चुनाव के बाद में तीनों जगह एक नगर निगम हो जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery