Monday, November, 03,2025

अफसरों को चेतावनी... लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो निलंबन तय

टोंक:  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को जिला परिषद सभागार में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान राशन की रिक्त दुकानों का समय पर आवंटन नहीं करने पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और डीएसओ इंद्रपाल मीणा को शाम तक रिक्त दुकानों की विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने पर डीएसओ को एपीओ करने तक की चेतावनी दी। मंत्री ने साफ कहा कि अपात्र लोग खाद्य सुरक्षा का फायदा नहीं उठाएं और पात्र वंचित न रहें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो सस्पेंशन तय है। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गिव अप अभियान में सक्षम लोगों को नाम हटाने की अपील की। समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मोदी सरकार में लाखों लोग गरीबी रेखा से आए बाहर

मंत्री गोदारा ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 2014 के बाद लाखों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। वहीं, जैसलमेर के बस अग्निकांड मामले में मंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दुख जताया। मंत्री गोदारा ने मीडिया से बातचीत में नरेश मीणा के निर्दलीय चुनाव लड़ने के मामले को लेकर कहा कि सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है। बीजेपी जल्द ही जिताऊ प्रत्याशी की घोषणा करेगी।

स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म की कार्यशाला में आत्मनिर्भरता, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग एवं कर सुधारों पर चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार, भारत की आर्थिक प्रगति के लिए मील का पत्थर सिद्ध होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिए गए आत्मनिर्भर भारत के मूलमंत्र और वर्तमान कर सुधारों ने आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। आत्मनिर्भर भारत ही विकसित भारत का आधार है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से मजबूत और स्वावलंबी बनाना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery