Tuesday, August, 12,2025

44 घंटे बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त, रात 8 बजे बनी सहमति

टोंक: देवली के राजमहल गांव में अवैध रूप से बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से युवक को कुचलने के बाद शव के साथ धरने पर बैठे परिजनों व ग्रामीणों का प्रशासन से शुक्रवार रात 8 बजे समझौता हो गया। यह धरना करीब 44 घंटे तक चला। प्रशासन ने ग्रामीणों की उचित मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। भाजपा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने समझौता कराने में भूमिका निभाई। इसके बाद लोग धरना स्थल से हट गए। इससे पहले घटना के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने गांव के बाजार, दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं, सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों की छुट्टी करवा दी।

गांव के सभी मार्गों से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। घटना के इतने समय बाद भी न तो जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल मौके पर पहुंचीं और न ही एसपी विकास सांगवान आए। शुक्रवार को मौके पर देवली, दूनी के साथ ही पुलिस लाइन टोंक से भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। इधर, पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर महेंद्र मीणा व बजरी माफिया ईश्वर मीणा को डिटेन किया गया है, जिस पर परिजनों ने आरोप लगाया था।

दिन में वार्ता विफल, फिर धरने पर लौटे

इससे पहले जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन वार्ता विफल रहने पर ग्रामीण फिर से धरने पर लौट आए। ग्रामीणों ने 25 लाख की आर्थिक सहायता, परिजन को नौकरी और दूनी थाना के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई समेत अन्य मांगें की थी।

सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने की मांग

मृतक पप्पू के परिवार वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, सरकारी नौकरी व 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे। गुरुवार को विधायक राजेंद्र गुर्जर और प्रशासन के अधिकारी परिजनों को पोस्टमार्टम कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दे रहे थे। इसी दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। इस दौरान धरने में शामिल महिलाओं ने एक कांस्टेबल को घेर लिया और मारपीट की। कई पुलिसवालों ने भागकर जान बचाई।

पुलिस समझौता करवाने का बना रही है दबावः परिजन

इससे पहले मृतक के भाई सुनील कुमार गुर्जर ने कहा कि पुलिस हम पर जोर जबरदस्ती कर समझौता करवाने का प्रयास कर रही है, पुलिस तीन-चार लाख रुपए ईश्वर मीणा से दिलवा रही है और ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दे रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery