Friday, June, 27,2025

कानून का उड़ा रहे मखौल, जेल के बाहर मौज कर रहे कैदी

टोंक: जेल में बंद कैदियों और जेल कर्मियों के बीच मिलीभगत का एक और नया मामला सामने आया है। टोंक जेल में हत्या के आरोप में बंद एक बदमाश खुलेआम नियम कायदों की धज्जियां उड़ाता दिखा। 302 जैसी संगीन धाराओं में सजा काट रहा बदमाश शादाब देशवाली जेल से बाहर एक गाड़ी चलाता नजर आया। बदमाश के गाड़ी चलाते हुए एक्सक्लूसिव वीडियो फर्स्ट इंडिया ग्रुप के पास पहुंचे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पहले वीडियो में जेल से बाहर शादाब देशवाली एक गाड़ी चलाता हुआ नजर आया। वहीं गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति भी नजर आ रहा है।

सूत्रों की मानें तो गाड़ी में दिख रहा दूसरा व्यक्ति जेल का एक कर्मचारी बताया जा रहा है। इस कर्मचारी के साथ वीडियो में शादाब का दोस्ताना अंदाज दिखाई दिया। ऐसे में अब एक बार फिर जेलकर्मियों की मदद से अपराधियों के हौंसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। वहीं जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर ऐसे खतरनाक अपराधी को जेल से बाहर जाने की इजाजत किसने दी? आखिर बिना पैरोल अपराधी जेल के बाहर कैसे आया?

वहीं फर्स्ट इंडिया न्यूज पर खबर चलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि डिप्टी एसपी इस मामले की जांच करेंगे। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

दूसरे वीडियो में सलाखों के पीछे सिगरेट के धुएं का छल्ला उड़ा रहा अपराधी
अपराधी का एक नहीं दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ। हत्या और संगीन धाराओं का आरोपी शादाब देशवाली दूसरे वीडियो में सलाखों के पीछे सिगरेट के धुएं का छल्ला उड़ाता हुआ दिख रहा है। शादाब का एक गुर्गा फैसल भी इस वीडियो में दिख रहा है। वीडियो के अनुसार फैसल शादाब से मिलने के लिए जेल गया था और माना यह जा रहा है कि इसी ने शादाब की सिगरेट उपलब्ध करवाई थी।

तीसरे वीडियो में जेल में मारपीट करता दिखा आरोपी
बता दें कि शादाब देशवाली पर 6 राउंड फायर कर शाहरुख नाम के व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। कृषि मंडी के पास 4 अगस्त 2022 को शादाब ने शाहरुख को गोलियां मारी थीं। वहीं तीसरे CCTV फुटेज में शादाब जेल में मारपीट करता दिख रहा है।

 

वीडियो सामने आने के बाद उठे कई सवाल ?
अपराधी के जेल के बाहर घूमने के वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। 302 जैसे संगीन अपराध का अपराधी जेल से बाहर कैसे गया? जेल अधीक्षक के अनुसार बदमाश पैरोल पर नहीं था, तो फिर बाहर कैसे आया? अपराधी को निजी वाहन खुद चलाकर जाने की छूट कैसे मिल सकती है और क्या केवल एक गार्ड के भरोसे अपराधी जेल से बाहर जा सकता है? सवाल यह है कि टोंक जेल के अधीक्षक वैभव भारद्वाज इस मामले में क्या कर रहे हैं?

आखिर किसकी शह पर अपराधी खुलेआम कानून का मखौल उड़ा रहे हैं। क्या वैभव भारद्वाज की इजाजत से जेल में ये खेल चल रहा है और आखिर क्यों ऐसे खतरनाक अपराधी को इतनी छूट मिली हुई है? क्या पूरा घटनाक्रम टोंक एसपी विकास सांगवान के ध्यान में है? क्या टोंक जिले की CID की भी इस अपराधी पर नजर नहीं पड़ी?

 

अधीक्षक भारद्वाज बोले... जेल के नहीं हैं वीडियो
मामले में जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज ने कहा कि कैदी जब पेशी पर जाता है, तो हमारी जिम्मेदारी पेशी पर लेने आने वाले चालानी गार्ड को सुपुर्द करने की रहती है। बंदी अस्पताल में इलाज के लिए भी बाहर जाता है, पेशी के लिए भी बाहर जाता है। शहर में जहां भी जाता है, तो उसके लिए पुलिस लाइन से गार्ड आता है।

ये जो वीडियो हैं, जेल के बाहर के हैं, इनमें जेल का वीडियो नहीं है। देखने पर ये अस्पताल में बंदी वार्ड के वीडियो लग रहे हैं। सलाखों में सिगरेट पीने वाला वीडियो अस्पताल के प्रिज्म वार्ड का है। मेरी तो जिम्मेदारी जेल में बेहतर व्यवस्था और कानून के मुताबिक काम करने की है, जो मैं कर रहा हूं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery