Thursday, April, 02,2026

अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला... 2 कर्मचारी घायल

टोंक: जिले में अवैध खनन माफिया ने बुधवार सुबह कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। घटना निवाई क्षेत्र के रक्तांचल पर्वत के पीछे की है, जहां अवैध खनन रोकने गई टीम को माफिया के विरोध का सामना करना पड़ा।

वन विभाग के रेंजर धारीलाल बैरवा के अनुसार, सुबह करीब 8:15 बजे गश्ती दल को अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम मामा की खान क्षेत्र में पहुंची, जहां चेजा पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। टीम वाहन को थाने ले जा रही थी, तभी रास्ते में खनन माफिया से जुड़े एक दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे तथा उनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थी। उन्होंने अचानक वनकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें नरेंद्र सिंह सहित दो कर्मचारी घायल हो गए। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की अतिरिक्त टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस मामले में वन विभाग ने निवाई थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery