Thursday, January, 29,2026

MP से आई बाघिन ने एनक्लोजर में किया शिकार

बूंदी: मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में ट्रांसलोकेट की गई बाधिन पीएन-224 को नई जगह रास आ रही है। बाधिन यहां नए माहौल में धीरे-धीरे रचना-बसना शुरू हो गई है। रामगढ़ टाइगर रिजर्व के एनक्लोजर में रहने के दौरान मंगलवार रात को बाघिन ने शिकार किया।

रामगढ़ रिजर्व में लाने से पहले बाघिन ने एमपी के पेंच रिजर्व में भी शिकार किया था। बाधिन पीएन-224 को फिलहाल रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के
एनक्लोजर में रखा जा रहा है। बता दें कि बाधिन पीएन-224 को 21 दिसंबर की रात को मध्य प्रदेश से बूंदी रामगढ़ टाइगर रिजर्व में लाया गया था।
इस ट्रांसलोकेशन के पीछे मुख्य उद्देश्य राजस्थान में बाघों की नस्ल में सुधार करना है। ट्रांसलोकेशन के बाद पहले दिन बाधिन थोड़ी स्ट्रेस में थी, लेकिन अब वह एनक्लोजर में घूमने लगी है और सामान्य व्यवहार दिखा रही है। वन विभाग की टीम रेडियो कॉलर और कैमरा ट्रैप से उसकी निरंतर मॉनिटरिंग कर रही है।

बाघिन का एनक्लोजर में सामान्य व्यवहार

रामगढ़ टाइगर रिजर्व के चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (सीसीएफ) सुगनाराम जाट ने बताया कि बाघिन को सोमवार को रामगढ़ रिजर्व के सॉफ्ट एनक्लोजर में छोड़ा गया था। नए वातावरण में शिफ्ट होने के बाद जानवरों को एक-दो दिन स्ट्रेस महसूस हो सकता है। हालांकि, विभाग की वन्यजीव टीम लगातार बाघिन की मॉनिटरिंग कर रही है। बाधिन अब एक हैक्टेयर के एनक्लोजर में आराम से घूम रही है और शिकार करने की प्रक्रिया को भी अंजाम दे रही है। टीम बाघिन की स्थिति, स्वास्थ्य और मूवमेंट पर 24 घंटे निगरानी रखे हुए है। ट्रांसलोकेशन के बाद से बाघिन के व्यवहार में सुधार हुआ है, और टीम को उम्मीद है कि वह जल्द ही इस नए वातावरण में पूरी तरह से समायोजित हो जाएगी।

विषधारी देश का 52वां टाइगर रिजर्व

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व देश का 52 वां टाइगर रिजर्व है। इस रिजर्व में वर्तमान में सात बाघ हैं और चंबल नदी भी इसी क्षेत्र से बहती है। बाघिन पीएन-224 के ट्रांसलोकेशन के साथ ही राज्य में बाघों की जनसंख्या और नस्ल में सुधार लाने की उम्मीद की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery