Tuesday, November, 25,2025

राजस्थान में दहाड़ेंगे मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के सात बाघ-बाघिन

बूंदी: प्रदेश में टाइगर्स की नस्ल सुधार के लिए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से सात बाघ-बाधिन शिफ्ट किए जाएंगे। इसमें से तीन बाधिन रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में लाई जाएंगी। पहले चरण में एक बाधिन मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी। उम्मीद है कि अक्टूबर माह के अंत तक हाड़ौती के जंगलों में बाघिन की दहाड़ सुनाई देगी। इसके लिए रामगढ़ विषधारी के बजाल्या ग्रासलैंड पर वायुसेना की देखरेख में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। यहां बाधिन को कुछ दिन सॉफ्ट एनक्लोजर में रखा जाएगा, ताकि वे नए वातावरण के अनुकूल हो सकें। इसके बाद उसे खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। डीएफओ देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि नेशनल टाइगर कंजर्वेशन ऑथोरिटी से अनुमति मिल चुकी है। रामगढ़ विषधारी व मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में 5 बाधिन और 2 बाघ लाए जाएंगे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसके लिए अनुमति दे दी है। मध्यप्रदेश के कान्हा, पेंच, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और महाराष्ट्र के तड़ोवा, अंधेरी टाइगर रिजर्व से बाघ बाधिनों को लाया जाएगा। इनमें से दो बाधिन और दो बाघ को मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाएगा, तीन बाधिनों को रामगढ़ टाइगर रिजर्व में लाया जाएगा।

बाघों में बढ़ेगी आनुवंशिक विविधता

डीएफओ ने बताया कि वर्तमान में रामगढ़ (बूंदी) और मुकंदरा हिल्स (कोटा) के टाइगर रिजर्व में रणथंभौर से लाए गए बाधों के कारण एक ही वंश के बाघ निवास कर रहे हैं। जिससे आनुवंशिक समानता की समस्या उत्पन्न हो रही है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से नए बाघों के आगमन से हाड़ौती क्षेत्र के बाघों में आनुवंशिक विविधता (जीन पूल) बढ़ेगी। यह वैज्ञानिक पहल राजस्थान के इन टाइगर रिजर्व में बाधों की आबादी को सुदृढ़ करने और उनके दीर्घकालिक संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पहले चरण में MP से लाई जाएंगी बाघिन

पहले चरण में मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से एक बाधिन अक्टूबर के अंत तक लाई जाएगी। डीएफओ देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि टाइगर को दूसरी जगह शिफ्ट करने के बाद छह महीने उसकी टेरिटरी सेट करने में लगते हैं। लगातार उसका ध्यान रखा जाता है। ट्रेकिंग टीमें तीन शिफ्ट में काम कर निगरानी करती हैं। एक बाघिन की टेरिटरी सेट होने के बाद दूसरी को लाया जाएगा।

वायु सेना के विंग कमांडर करेंगे निरीक्षण

डीएफओ भाटी ने बताया कि रामगढ़ में तैयार हो रहे हेलीपेड स्थल का जल्द ही वायु सेना के विंग कमांडर निरीक्षण करेंगे और हेलीकॉप्टर उतरने के स्थल को हरी झंडी देंगे। उम्मीद है कि दीपावली से पहले बाघों को लाने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। बता दें, बाघों के अंतरराज्यीय ट्रांसलोकेशन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक राजेश गुप्ता ने बूंदी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ में हेलीपेड स्थल और कालदां के जंगलों का दौरा कर ग्रासलैंड का अवलोकन किया और बाघों के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए थे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery