Wednesday, October, 28,2026

कोटा से तीनों आरोपियों को लेकर निकली मुंबई पुलिस

कोटा: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में पकड़े गए तीनों कथित आरोपियों को लेकर मुंबई पुलिस की टीम मंगलवार को कोटा से रवाना हो गई। वहीं, अभिनेता की टीम ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से प्रसारित हो रहे कथित बयानों और एआई से तैयार वीडियो को फर्जी बताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा के मुताबिक, मुंबई से लंबा सफर तय कर पहुंची पुलिस टीम थकान और रात में यात्रा के जोखिम को देखते हुए आरोपियों के साथ रातभर कोटा में रुकी थी। सोमवार सुबह स्थानीय पुलिस ने पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच से तीनों को पकड़ा था। इनमें ऋतिक उर्फ रोशन, रेहान और एक नाबालिग शामिल हैं। अदालत ने मुंबई पुलिस को आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड दी है। वहीं, फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery