Friday, June, 27,2025

फिर टाइगर का हमला... रेंजर की दर्दनाक मौत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में रविवार को एक बार फिर टाइगर के हमले ने वन विभाग को झकझोर दिया। जोन नंबर-3 के जोगी महल नाका क्षेत्र में बाघ ने रेंजर देवेंद्र चौधरी पर हमला कर उसकी जान ले ली। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। पिछले एक महीने में यह दूसरी ऐसी घटना है, जब टाइगर के हमले में किसी की मौत हुई है। रेंजर देवेंद्र चौधरी को हाल ही में गुढ़ा नाका के साथ-साथ जोगी महल नाका का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। रविवार दोपहर वे गुढ़ा नाका से जंगल के रास्ते जोगी महल नाका पहुंचे थे। वे यज्ञशाला के पास छतरी के मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने साथी वनकर्मी को गाड़ी लेकर जाने के लिए कहा और अकेले ही कार्य देखने लगे।

तभी अचानक एक टाइगर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में रेंजर की मौके पर ही मौत हो गई। टाइगर रेंजर को मुंह में दबाकर जंगल में कुछ दूरी तक ले गया और करीब 20 मिनट तक उसके शव पर बैठा रहा। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद टाइगर को भगाया और शव को कब्जे में लिया। शव पर बाघ के दांतों और नाखूनों के गहरे निशान पाए गए।

त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग बंद

डीसीएफ डॉ. रामानंद भाकर ने बताया कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व में त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इससे पहले 16 अप्रैल को त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर एक टाइगर ने 7 साल के बच्चे कार्तिक सुमन की जान ले ली थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery