Friday, June, 27,2025

बाइक समेत गहरे कुएं में गिरा किशोर... मौत

दौसा: बसवा थाना क्षेत्र के गोमलाडू की ढाणी के पास शनिवार रात को एक किशोर बाइक समेत 90 फीट गहरे कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि अलवर के बघेरी कला निवासी नवीन गुर्जर (16) अपने दोस्तों के साथ नीमला में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आया था। शनिवार रात को नवीन अपने चार-पांच दोस्तों के साथ अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर खाना खाने जा रहा था। नवीन के 4 दोस्त 2 अलग-अलग बाइक पर सवार थे और नवीन अकेला बाइक पर जा रहा था। इस दौरान गोमलाडू की ढाणी के पास सड़क किनारे बने 90 फीट गहरे कुएं में वह बाइक समेत गिर गया। नवीन के दोस्त आगे निकल गए। नवीन के नहीं पहुंचने पर दोस्त उसे ढूंढने को लौटे। तब उन्हें नवीन कुएं में गिरा मिला। रात 2 बजे पुलिस को सूचना दी गई। वहां पहुंचे कांस्टेबल धारा सिंह रस्सी की मदद से कुएं में उतरे और नवीन को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery