Friday, June, 27,2025

शांति भंग में गिरफ्तार व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत... धरना

बारां: जिले के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक हरीश वाल्मीकि को पुलिस ने बुधवार को उसके ही बेटे की शिकायत पर शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया था। महज 24 घंटे में पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। बताया गया कि बैरक में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद छीपाबड़ौद के ग्रामीण धरने पर बैठ गए। जिला कलेक्टर रोहिताश्व तोमर ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की, इसके बावजूद लोग समझने को तैयार नहीं हुए। ना ही पोस्टमार्टम और बॉडी उठाने के लिए राजी हुए। विरोध कर रहे विजय पंवार का कहना है कि शाम को पांच बजे हरीश का बेटा उनसे मिलने गया था, तब वह ठीक थे। वह खाना देकर आया था। रात को पुलिस अस्पताल ले गई, इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। उनकी मौत हो गई और सुबह जबरन बेटे को धमकाकर कुछ लिखवा लिया। आजाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल बैरवा का कहना कि पुलिस की मारपीट के कारण ही हरीश की मौत हुई। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो। परिवार को मुआवजा व एक परिजन को सरकारी नौकरी दें और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाए।

एडिशनल एसपी बोले, दो बार तबीयत बिगड़ी

इस मामले में एडिशनल एसपी राजेश चौधरी का कहना है कि बुधवार रात में 9 बजे हरीश की तबीयत बिगड़ी थी। तब अस्पताल लेकर गए थे, जिसका उपचार करवा कर वापस थाने लेकर आ गए। इसके बाद गुरुवार सुबह 5 बजे फिर उसकी बिगडने पर अस्पताल लेकर गए थे। जहां पर उसने दम तोड़ दिया है। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम व अन्य प्रक्रिया होगी। लोगों के विरोध और प्रदर्शन के संबंध में प्रशासन से बातचीत की है।

बेटे की शिकायत पर किया था गिरफ्तार

मृतक हरीश पुत्र मोहनलाल वाल्मीकि शराब का आदी था और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। उसके ही बेटे भीमराज ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद ही हरीश को गिरफ्तार किया गया था। फिर, महज 24 घंटे में उसकी मौत हो गई। बहरहाल, धरना लगातार जारी है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से हरीश की मौत हुई है और इस मामले में गंभीर लापरवाही बरती गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery