Thursday, April, 17,2025

'मैं निकला गड्डी लेके' पर BSF के जवानों के साथ जमकर नाचे

जैसलमेर: मशहूर अभिनेता सनी देओल बुधवार को भारत-पाक सीमा से सटे जैसलमेर जिले के तनोट माता मंदिर पहुंचे। सनी ने माता के दर्शन कर अपनी फिल्म 'जाट' की सफलता की कामना की। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने डीआईजी योगेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। तनोट माता मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सनी देओल ने जवानों के साथ गदर व बॉर्डर फिल्मों के गीतों पर डांस किया। गौरतलब है कि सनी देओल माता के दरबार में फिल्म की सफलता की कामना के लिए बुधवार सुबह 8 बजे दिल्ली से चार्टर प्लेन से जैसलमेर पहुंचे और माता के दर्शन के बाद दोपहर करीब 2 बजे चार्टर प्लेन से मुंबई के लिए रवाना हो गए।

गदर-2 की सफलता के बाद बढ़ी आस्था

जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर से सनी देओल का खास नाता है। गदर-2 के प्रमोशन के लिए सनी देओल तनोट माता मंदिर आए थे। बता दें, गदर-2 ने अपार सफलता अर्जित की थी। तब से सनी तनोट माता को बहुत मानते हैं। इसलिए एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म 'जाट' की सफलता के लिए वे तनोट माता के मंदिर पहुंचे। इस दौरान सनी देओल ने बीएसएफ जवानों के साथ बातचीत की और विषम परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे जवानों की सराहना की। सनी ने कहा, "देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के तौर पर विख्यात सीमा सुरक्षा बल के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा पर देश को गर्व है।" 'जाट' मूवी हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगु में गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी को गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery