Friday, December, 26,2025

सुनील अरोड़ा ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

अलवर: पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा अलवर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने यहां अपने पुराने मित्रों से मुलाकात की। इसके बाद अरोड़ा ने सिल्वर ओक स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार वितरित करने के बाद उन्होंने संबोधन दिया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने याद किया कि जब वे अलवर में यूआईटी सचिव थे, तब उन्होंने स्वर्गीय मेजर एस.एस. नेगी को स्कूल खोलने की सलाह दी थी और आज इस विद्यालय को 40
वर्ष पूरे हो चुके हैं। मेजर एस.एस. नेगी के बाद उनकी पत्नी यशोदा नेगी और बेटी निमिषा राणा ने भी कड़ी मेहनत कर स्कूल को आगे बढ़ाया। उन्होंने खेलों में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया और कहा कि खेल भावना से खेलना चाहिए, लेकिन इसके साथ-साथ जीतने की भावना भी होनी चाहिए तथा लगातार जीतने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में स्कूल की संस्थापक सचिव यशोदा नेगी ने कहा कि वे चाहती हैं कि बच्चे शिक्षा के साथ-साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहें और इंसानियत सीखें। स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह में बच्चों द्वारा नाटक, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यालय स्तर पर विभिन्न स्ट्रीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि बेस्ट गर्ल स्टूडेंट का पुरस्कार भी निर्धारित किया जाना चाहिए, जिसके लिए ज्यूरी द्वारा चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि देश में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने सहित हर क्षेत्र में बेटियों ने नाम रोशन किया है, इसलिए हमें उन्हें और आगे बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery