Monday, April, 21,2025

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मूर्ति का अनावरण गोगामेड़ी में नया बदलाव और संघर्ष की शुरुआत

हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील स्थित गोगामेड़ी गांव में 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रथम पुण्यतिथि पर 'गोगामेड़ी स्मृति संकल्प' कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अष्ट धातु से बनी आदमकद मूर्ति का अनावरण किया गया। साथ ही, हर साल 5 से 11 दिसंबर तक गोगामेड़ी स्मृति सप्ताह मनाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत सत्र से हुई, जिसमें उत्तर भारत के 16 राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारियों का गोगामेड़ी परिवार ने स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के बाद गायिका विक्रांत ने शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर जोशीला गाना प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और राजस्थान सरकार के मंत्री राजयवर्धन सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने समाज में एकता का संदेश दिया और संघर्ष की भावना को मजबूत किया। राजयवर्धन सिंह राठौड़ ने गोगामेड़ी परिवार की संघर्षशीलता की सराहना करते हुए भविष्य में सामाजिक मुद्दों पर सहयोग की बात की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery