Tuesday, August, 12,2025

विद्यार्थियों और पुलिस में हुई धक्का-मुक्की, 10 हिरासत में

बीकानेर: छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डूंगर कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया।

कॉलेज परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुतले का दहन करने के बाद जब छात्र नेशनल हाईवे 11 की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस पर पुलिस ने 10 छात्रों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार डूंगर कॉलेज में सुबह 11 बजे एबीवीपी के छात्र एकत्र हुए।

छात्रों का आरोप था कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2023 में छात्र संघ चुनावों पर रोक लगा दी थी। इसी के विरोध में छात्रों ने गहलोत का पुतला फूंका और कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। एबीवीपी के संयोजक मोहित जाजड़ा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा।

छात्र नेताओं को हिदायत देकर छोड़ा

जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि डूंगर कॉलेज से एबीवीपी के विभाग संयोजक मोहित जाजड़ा, महानगर मंत्री मेहुल शर्मा, छात्र नेता राकेश गोदारा, भागीरथ गोदारा, सत्येंद्र सिंह ख्याली, रामनिवास बिश्रोई, तनवीर सिंह भाटी सहित दस स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में इन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया।

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन, गेट तोड़कर अंदर घुसे

सीकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एसएफआई ने विरोध-प्रदर्शन किया। सैकड़ों छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में नारेबाजी करते हुए कुलगुरु ऑफिस का घेराव किया और एडमिनिस्ट्रेशन भवन का मुख्य गेट तोड़ दिया। इसके बाद धरने पर बैठ गए। इससे पहले छात्रों ने संविधान पार्क से लेकर कुलगुरु ऑफिस तक नारेबाजी करते हुए आक्रोश रैली निकाली। वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दबाने का आरोप लगाया। एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों की आवाज बुलंद करने का एक मात्र मंच है, जिसे सालों से बंद रखा गया है। प्रशासन जानबूझकर छात्रों के अधिकारों का हनन कर रहा है। ढाका ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन होगा और कुलगुरु को यूनिवर्सिटी में घुसने नहीं देंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery