Thursday, June, 26,2025

श्रीगंगानगर जिला प्रमुख उपचुनाव पर कोर्ट का स्टे

श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर में मंगलवार दोपहर तीन बजे जिला प्रमुख का उपचुनाव होना था, लेकिन राजस्थान हाई कोर्ट के स्टे के कारण चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।

अधिवक्ता सुरेंद्र थानवी ने बताया कि ताखरावाली गांव की 68 वर्षीय शांति देवी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव पर रोक की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि वार्ड संख्या 22 की सदस्य ममता ने इस्तीफा दे दिया है। वहां अब तक उपचुनाव नहीं हुआ है। ऐसे में वार्ड 22 का कोई प्रतिनिधि नहीं है। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। अदालत ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए चुनाव पर रोक लगा दी।

इससे पहले चार प्रत्याशियों ने जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इसमें से एक का नामांकन रद्द हो गया, जबकि एक अन्य ने नाम वापस ले लिया। ऐसे में दो उम्मीदवार ही मैदान में बचे थे, लेकिन अब चुनाव प्रक्रिया स्थगित हो गई है। इस फैसले पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।

हार के डर से भाजपा ने टलवाए चुनाव

जयपुर श्रीगंगानगर जिला प्रमुख पद के चुनाव स्थगित होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा पर निशाना साधा। डोटासरा ने एक पोस्ट में लिखा कि हार से भयभीत भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए तीसरी बार श्रीगंगानगर जिला प्रमुख का चुनाव टलवा दिया। उन्होंने लिखा कि आज दोपहर जिला प्रमुख का मतदान होना था, लेकिन भाजपा नए राजनीतिक हथकंडे अपनाकर हार से बचना चाहती है। डोटासरा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव टालने के लिए वार्ड संख्या-22 में इस्तीफा दिलाकर बैकडेट में स्वीकृत किया और आज वोटिंग से पहले हाई कोर्ट में उस पद के रिक्त होने का हवाला देकर चुनाव पर स्टे लगवा दिया। पीसीसी चीफ ने कहा कि एक साल से श्रीगंगानगर जिला प्रमुख का पद रिक्त है। जिला परिषद में 31 में से 25 सदस्यों के साथ कांग्रेस के पास बहुमत है, लेकिन भाजपा सरकार की तानाशाही और सत्ता का दुरुपयोग देखिए। सिर्फ 4 जिला परिषद सदस्यों के साथ भाजपा की कविता को 11 महीने से जिला प्रमुख का चार्ज दे रखा है। भाजपा असंवैधानिक तरीके से शासन करना चाहती है। यह लोकतंत्र का अपमान है। भाजपा की तानाशाही के खिलाफ हम न्यायालय में अपील करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery