Tuesday, March, 10,2026

30 करोड़ की हेरोइन बरामद

श्रीगंगानगर: भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित गांव 43 पीएस की रोही क्षेत्र में सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। बीएसएफ की सूचना पर सीआईडी और समेजा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 6 किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इस मामले में पंजाब से आए एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार बीएसएफ को सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन गिराए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद रविवार रात करीब 2.30 बजे सीआईडी और समेजा पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव 43 पीएस की रोही में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान चने के खेत में छिपाकर रखे गए सात पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 6 किलो 400 ग्राम हेरोइन थी।

कार्रवाई के दौरान हेरोइन की डिलीवरी लेने आए एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमरजीत सिंह निवासी फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी की गांव 43 पीएस में रिश्तेदारी है और इसी संपर्क के जरिए वह यहां हेरोइन की खेप लेने आया था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery