Sunday, March, 15,2026

लेपर्ड का युवक पर हमला, गंभीर घायल

सिरोही: पिंडवाड़ा तहसील के बसंतगढ़ गांव में गुरुवार रात को लेपर्ड ने दुकान से घर लौट रहे एक युवक पर अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही से उदयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बसंतगढ़ निवासी पूनाराम (25) पुत्र हुसा राम गुरुवार रात को दुकान अपने घर जा रहा था। इस दौरान अंधेरे में अचानक एक लेपर्ड ने से उस पर पीछे से हमला कर दिया। लेपर्ड ने युवक की गर्दन पकड़कर उसे घसीटने का प्रयास किया। पूनाराम की चीख-पुकार सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की आवाजें सुनकर और भीड़ देखकर लेपर्ड युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल पूनाराम को पहले पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां से सिरोही ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि लेपर्ड के हमले से पूनाराम के गले की नसों में गंभीर चोट आई है, जिससे खून बह रहा है। गौरतलब है कि बसंतगढ़ से सटे वन क्षेत्र में 8 माह पहले भी लेपर्ड के हमले से एक युवक की मौत हो गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery