Tuesday, November, 25,2025

मीडिया विश्वास, एकता और शांति का सशक्त माध्यमः बागडे

सिरोही: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए इसे विश्वास, एकता और शांति बनाए रखने का सशक्त माध्यम करार दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की जड़ों को सींचकर उसे हरा-भरा रखता है। वे शनिवार को ब्रह्माकुमारी शांतिवन परिसर में आयोजित नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस के शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र कई वर्षों से अक्षुण्ण है, जिसका श्रेय उन अनगिनत लोगों को जाता है, जिन्होंने देश की संस्कृति, एकता और लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए बलिदान दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व की पहली संस्कृति बताया, जिसे हजारों वर्षों से कई आक्रमणों और विभिन्न प्रयासों के बावजूद नष्ट नहीं किया जा सका। कार्यक्रम में मीडिया के विभिन्न माध्यमों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। राज्यपाल ने कहा कि भारत विश्व के कई क्षेत्रों में अग्रणी है और सामूहिक प्रयासों से निरंतर प्रगति कर रहा है।

हमारी संस्कृति सदैव रही विकासशील

उन्होंने कहा कि मैकाले की शिक्षा पद्धति समेत अनेक प्रयासों के बावजूद हमारी संस्कृति मजबूत बनी रही। राज्यपाल ने नालंदा और तक्षशिला जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब विश्व में केवल छह विश्वविद्यालय थे, तब हमारे यहां दो विशाल विश्वविद्यालय विद्यमान थे। राज्यपाल ने कहा कि भारत में योग, महात्मा और सर्वधर्म की मान्यता के कारण हमारी संस्कृति सदैव विकासशील रही है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित और शांति के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

बच्चे ध्यान लगा कर पढ़ें और आगे बढ़ें

राज्यपाल ने भारजा में दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों को अपने लक्ष्य पर ध्यान रखकर मेहनत करने की बात कही एवं अनुशासित जीवनचर्या से आगे बढने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन रखने, खाना जूठा ना छोड़ने, सदैव सत्य बोलने और आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न वाद्य यंत्रों पर दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं नृत्य प्रस्तुति पर उनकी सराहना की। इस मौके पर राज्यपाल ने स्कूल में पौधरोपण भी किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery