Monday, July, 27,2026

ज्वेलरी शोरूम में बंदूकों की नोक पर लूट विफल

सीकर: शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी क्षेत्र में रविवार को तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट का प्रयास उस समय विफल हो गया, जब शोरूम के गार्ड मोहम्मद सदीक और कर्मचारियों ने जान की परवाह किए बिना हथियारबंद बदमाशों का डटकर मुकाबला किया। घटना के दौरान बदमाशों ने ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी तथा मारपीट शुरू कर दी, लेकिन गार्ड और कर्मचारियों की बहादुरी के चलते उनकी योजना सफल नहीं हो सकी। सायरन बजते ही आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, आरएसी तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

सायरन बजते ही फरार हुए बदमाश

शोरूम में लगे सुरक्षा सायरन के बजते ही बदमाश घबरा गए। भागते समय उन्होंने हवाई फायरिंग की और दो-तीन मोटरसाइकिलों तथा एक काले रंग की कार से फरार हो गए। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

धमकाते हुए मारपीट की

गार्ड मोहम्मद सदीक ने बताया कि सबसे पहले एक युवक बाइक पर आया और शोरूम के बाहर चक्कर लगाने के बाद अंदर पहुंचकर खरीदारी का नाटक करने लगा। कुछ देर बाद उसके छह-सात साथी भी ग्राहक बनकर शोरूम में दाखिल हुए। अचानक सभी ने हथियार निकाल लिए और ग्राहकों व कर्मचारियों को धमकाते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मोहम्मद सदीक एक बदमाश से भिड़ गए और उसकी बंदूक छीनने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने भी साहस दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया।

संवेदनशील क्षेत्र में है शोरूम

घटना जिस स्थान पर हुई, वह शहर का सबसे संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। शोरूम के सामने पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस लाइन स्थित है, जबकि करीब 200 मीटर की दूरी पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के आवास है। आसपास एडीएम सिटी, जिला जज तथा अन्य न्यायिक अधिकारियों के आवास भी मौजूद है। ऐसे क्षेत्र में लूट के प्रयास ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery