Friday, September, 26,2025

तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

सीकर: पुजारी सेवक महासंघ का द्वितीय प्रांतीय महाधिवेशन शुक्रवार को खाटूश्यामजी स्थित जयपुर वालों की धर्मशाला में हुआ। इसमें राजस्थान सहित देशभर से आए एक हजार से अधिक मंदिर पुजारियों ने भाग लिया। महाधिवेशन में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी गई। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ, उज्जैन के अध्यक्ष महेश पुजारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सनातनी सरकार पुजारियों और मंदिरों की मांगों को अनदेखा कर रही है। पिछली गैर-सनातनी सरकारों ने पुजारियों को कभी परेशान नहीं किया, लेकिन वर्तमान सरकार पुजारी समाज की जमीन छीनने का काम कर रही है। पुजारी सेवक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार के सामने 13 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं, लेकिन इन पर अमल नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा और आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

पुजारियों की ये हैं प्रमुख मांगें

  • भूमिहीन मंदिरों के सेवायत पुजारियों को प्रतिमाह 30 हजार रुपए सहायता दी जाए।
  • राजस्थान सेवायत पुजारी कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन कर कार्यों में तेजी लाई जाए।
  • पुजारियों को हर महीने 10 हजार रुपए भोग राशि दी जाए।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और अन्य कृषि योजनाओं का लाभपुजारियों को दिया जाए।
  • सेवायत पुजारी प्रोटेक्शन बिल लागू किया जाए।
  • देवस्थान विभाग की सूची में दर्ज 48,466 ग्रामीण मंदिरों के पट्टे वंशानुगत पुजारियों को दिए जाएं।
  • अराजकीय मंदिरों को निःशुल्क बिजली और पानी की सुविधा दी जाए।
  • फार्मर रजिस्ट्री में सुधार कर मंदिर माफी भूमि को शामिल किया जाए।
  • मंदिर संपत्ति विवादों के समाधान के लिए मंदिर ट्रिब्यूनल का गठन किया जाए।

समस्याओं के समाधान की मांग

कार्यक्रम संयोजक मोहनदास चौहान ने कहा कि अधिवेशन से पुजारी समाज अपनी आवाज सरकार तक पहुंचा रहा है। यदि सरकार ने समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन किया जाएगा। अधिवेशन में श्रीजी मंदिर किशनगढ़ के जुगल किशोर, पलसाना महंत मनोहर शरण शास्त्री, रतनलाल शर्मा, राजेश इंदोरिया, गिर्राज माटोलिया, अशोक मिश्रा, बंशीधर शर्मा सहित कई पुजारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery