Friday, September, 26,2025

यह किसानों व व्यापारियों की जमीनें-दुकानें छीनने का 'प्लान'

सीकर: सीकर मास्टर प्लान-2041 के विरोध में बुधवार को शहर पूरी तरह बंद रहा। व्यापार संघ ने समर्थन करते हुए बाजार बंद किया। बंद समर्थकों की टोलियों ने शहर में घूमकर मार्केट में दुकानें बंद करवाई। इस बीच समर्थकों ने दोपहर में नवलगढ़ रोड पर ट्रैक्टर रैली निकाली। इसके बाद जाट बाजार में सभा हुई, जिसे अनेक संगठनों के वक्ताओं ने संबोधित किया। सभा में मास्टर प्लान से होने वाले नुकसान पर चर्चा व आंदोलन की आगे की रणनीति तय की गई।

आरएलपी जिलाध्यक्ष महेंद्र डोरवाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की जमीन छीनकर और व्यापारियों की दुकानें तोड़कर लोगों को बेघर करके यह मास्टर प्लान लागू कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बंद को जिला सीकर व्यापार महासंघ, सीकर व्यापार संघ सहित 14 संगठनों का समर्थन मिला। कांग्रेस, माकपा, भाकपा, आरएलपी, बार एसोसिएशन, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, जनवादी नौजवान सभा, एसएफआई और किसान क्रांति यूनियन ने भी बंद का समर्थन किया।

6 हजार से ज्यादा आपत्तियां मिली

संघर्ष समिति के संयोजक एडवोकेट सूरजभान सिंह ने बताया कि मास्टर प्लान-2041 के खिलाफ 6 हजार से अधिक आपत्तियां दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने बिना भौतिक सत्यापन के यह प्लान तैयार किया, जिससे 50 गांवों के किसान और शहर के आस-पास मकान बनाने वालों की जमीने प्रभावित हो रही है। प्रस्तावित 200 फीट तक की सड़कों और कृषि भूमि को अलग-अलग उपयोग के लिए आरक्षित करने से लोगों में रोष है। समिति ने मास्टर प्लान रद्द करने की मांग की है।

स्मार्ट मीटर के विरोध में सुबह से शाम तक बाजार-स्कूल रहे बंद

 झुंझुनूं। स्मार्ट मीटर के विरोध में बुधवार को जिले में सुबह से शाम 4 बजे तक दुकानों से लेकर स्कूल तक बंद रहे। दिनभर शहर में सन्नाटा छाया रहा। गांधी चौक, नेहरू मार्केट, एक नंबर रोड, रोडवेज बस स्टैंड, मंडावा मोड़ और पीरू सिंह सर्किल सहित सभी प्रमुख बाजारों की दुकानें बंद रही। ई-रिक्शा में जा रही सवारियों से समझाइश कर उन्हें भी नीचे उतार दिया गया। हालाकि, देर शाम बाजार खुल गए।

दरअसल, स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति के विरोध में ये बंद बुलाया गया था। इसका झुझुनू के साथ ही चिड़ावा, खेतड़ी, पिलानी और उदयपुरवाटी में भी असर दिखाई दिया। बंद के दौरान संघर्ष समिति ने शहर में गांधी चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने की मांग की गई। रैली के बाद जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। समिति ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने योजना वापस नहीं ली तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हालांकि, बंद के दौरान दवा की दुकाने और आवश्यक सेवाएं यथावत चलती रहीं।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery