Friday, September, 26,2025

हिंदू-राष्ट्र की पताका फहराने में राजस्थान का होगा पहला नंबर

सीकर: कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र का झंडा कहीं फहराएगा तो पहला नंबर राजस्थान का ही होगा। यह वह भूमि है, जहां महाराणा प्रताप की तलवार ने विरोधियों को नाकों तले चने चबवा दिए थे। रामप्रसाद हाथी को जब विरोधी पकड़कर ले गए तो वह इतना कट्टर हिंदू था कि मानव न होने के बावजूद भी दुश्मन के घर कान पानी पिया ना खाना खाया। राजस्थान में यह समर्पण है। इसलिए इसे वीरों की भूमि कहा जाता है। धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार को सीकर के रैवासा धाम में बोल रहे थे। वे यहां महोत्सव में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि रैवासा धाम और इसके आस-पास के लोग परम भाग्यशाली हैं। क्योंकि इतने संतों के वे एक साथ दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा यहां के लोगों से निवेदन है कि इसे तीर्थ घोषित करवाने के लिए प्रयास करें। कार्यक्रम में भारी भीड़ पहुंच गई, जो बेकाबू हो गई। लोग धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर चढ़ गए। वहीं, एक महिला कांस्टेबल धक्का लगने से नीचे गिर गई।

गौ माता के लिए पदयात्रा निकालेंगे

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम जल्द ही यहां कथा सुनाने आएंगे। 7 नवंबर से 16 नवंबर तक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता बनाने, भारत में होने वाले गौ वध पर प्रतिबंध लगाने के लिए पदयात्रा निकालेंगे। आप सब लोगों को उसमें आना है। उन्होंने कहा कि वे युगांडा गए थे। वहां एक अद्भुत बात देखी कि कन्यादान में दहेज नहीं, बल्कि गाय माता दी जाती है। गांव में जिसके पास जितनी गाय होंगी। वह आदमी उतना ही अमीर माना जाता है। जंगली भैंस को छोड़कर पूरे युगांडा में एक भी भैस नहीं है। गौदान भी वर पक्ष के द्वारा किया जाता है। कन्या भी उसी को दी जाती है, जिसके पास सबसे ज्यादा गाय माता हो। भारत में भी ऐसा होना चाहिए।

गौवध का कलंक मिटाना है

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गौवध का जो कलंक भारत पर लगा है। यह कलंक मिटते हुए कौन-कौन देखना चाहेगा? श्रद्धा जैसे कांड दोबारा न हो। उस पर ब्रेक लगवाना कौन चाहेगा? राजस्थान का कन्हैया दर्जी याद है। वैसी घटना दोबारा हिंदुओं पर न हो। कौन-कौन ब्रेक लगवाना चाहेगा? कौन-कौन मुंहतोड़ जवाब देना चाहता है? इसका एक उपाय है कि एक घंटा तुम्हारा हिंदू राष्ट्र हमारा। आप रोजाना एक-एक घंटा हिंदू राष्ट्र के लिए निकालना प्रारंभ करेंगे। हम दावे के साथ कहते हैं कि 'भारत हिंदू राष्ट्र भी बनेगा, धर्म विरोधियों के मुंह पर तमाचा भी लगेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery