Tuesday, May, 19,2026

दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, 4 युवकों की मौत

सीकर: लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम सालासर रोड पर सनवाली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान ढोलास निवासी राजेश नेण (30) पुत्र हरीराम जाट, बासनी भूमा निवासी महेंद्र (28) पुत्र जगदीश, स्वरूपसर निवासी महेश (35) पुत्र लक्ष्मणसिंह तथा बैरास निवासी नंदलाल (35) पुत्र मदनलाल जाट के रूप में हुई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery