Tuesday, November, 25,2025

नशेड़ी पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

सीकर: जिले के बेरी गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। खून से लथपथ पत्नी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के समय घर में पति-पत्नी ही थे।

बच्चे रिश्तेदार की शादी में गए थे। मामला दादिया इलाके के बेरी गांव का शनिवार रात का है। एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि बेरी गांव निवासी अमर सिंह (56), पत्नी धाप कंवर (50), दो बेटे और एक बेटी के साथ रहता था। बेटा जितेंद्र सिंह (30), बेटी लक्ष्मी (26) और छोटा बेटा करण सिंह (23) रिश्तेदार की शादी में गए थे।

शादी से वापस आए छोटे बेटे करण सिंह ने कमरे में मां का शव देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। छोटे बेटे ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बेटे करण सिंह ने बताया कि पिता दिनभर घर पर ही रहते हैं। वे कुछ नहीं करते, नशे के आदी हैं। हत्या के समय भी पिता नशे में थे। बेटों ने बताया कि माता-पिता में रोज लड़ाई होती थी। एसआई आशुतोष ने बताया कि फिलहाल हत्या के पीछे घरेलू विवाद ही सामने आ रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery