Thursday, April, 10,2025

किसान मेले को केंद्रीय मंत्री ने किया संबोधित किसानों के लिए खेत ही तीर्थ: चौहान

जोधपुर: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वास्तविक चमत्कार करने की क्षमता किसानों में है, जो शुष्क धोरों में भी खजूर और अन्य विशिष्ट फसलें उगा रहे हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'किसान मेला' के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं आज भी किसान हूं और नियमित रूप से खेत में जाता हूं।

किसानों के लिए खेत केवल खेती का स्थान नहीं, बल्कि तीर्थस्थल है, जहां उन्हें रोजाना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे स्वागत-सत्कार की बजाय किसानों से आत्मीय मेलजोल में अधिक विश्वास रखते हैं।

केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की आवश्यकता पर बल देते हुए इसे राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान मेले की थीम 'मरुधरा में द्वितीयक कृषि से संपन्न किसान' की सराहना करते हुए कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर को नवाचारों के लिए बधाई दी। मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय कृषि उपज का अधिकतम मूल्य संवर्धन कर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है।

जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाने की जरूरत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से भूमि की उर्वरता घट रही है और मित्र कीट समाप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सही तकनीक अपनाई जाए तो प्राकृतिक खेती में भी पैदावार कम नहीं होती। भारत के किसान इतने सक्षम हैं कि वे पूरी दुनिया का पेट भर सकते हैं।"

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery